Bank Holiday in November 2023 : नवंबर में बैंकों में 15 दिन बंद रहेंगे
नवंबर माह में करवा चौथ, दीपावली, छठ पर्व, भाई दूज जैसे कई महत्वपूर्ण त्योहार मनाए जाएंगे। इन त्योहारों के अलावा, नवंबर (bank holiday in November 2023) में दूसरे और चौथे शनिवार को भी बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में यदि आप नवंबर माह में बैंक से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण काम निपटाना चाहते हैं तो छुट्टियों की ये लिस्ट देखकर ही घर से निकले।
दूसरे और चौथे शनिवार को रहेगा अवकाश
RBI की गाइडलाइन के मुताबिक, देश के सभी बैंक दूसरे और चौथे शनिवार को सभी बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में नवंबर में 25 और 26 नवंबर को भी बैंक बंद रहेंगे।
ऑनलाइन बैंकिंग का करें इस्तेमाल
यदि आप नवंबर माह में बैंक से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण काम निपटाना चाहते हैं तो बैंक जाने के बजाय ऑनलाइन बैंकिंग का इस्तेमाल करें। आप अपने घर बैठे ही ऑनलाइन चेकिंग अकाउंट, सेविंग अकाउंट, लोन, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड आदि से जुड़े काम कर सकते हैं।
बैंक हॉलिडे लिस्ट : Bank Holiday List 2023
दिन | त्योहार | राज्य |
---|---|---|
1 नवंबर | करवा चौथ | बेंगलुरु, इंफाल, शिमला |
10 नवंबर | वांगला महोत्सव | शिलांग |
11 नवंबर | दूसरा शनिवार | पूरा देश |
12 नवंबर | रविवार | पूरा देश |
13 नवंबर | गोवर्धन पूजा | अगरतला, देहरादून, गंगटोक, इंफाल, जयपुर, कानपुर, लखनऊ |
14 नवंबर | दीपावली | अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, गंगटोक, मुंबई, नागपुर |
15 नवंबर | भाई दूज | गैंगटोक, इंफाल, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, शिमला |
20 नवंबर | छठ पर्व | पटना, रांची |
23 नवंबर | इगास-बग्वाल | शिलांग, देहरादून |
25 नवंबर | चौथा शनिवार | पूरा देश |
26 नवंबर | रविवार | पूरा देश |
27 नवंबर | गुरु नानक जयंती | अगरतला, आइजोल, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला, श्रीनगर |
30 नवंबर | कनकदास जयंती | बेंगलुरु |
नवंबर माह में बैंकों में कई दिन बंद रहेंगे। इसलिए बैंक से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण काम निपटाना है तो छुट्टियों की लिस्ट देखकर ही घर से निकलें।